PHOTOS: येलो-गोल्डन साड़ी में नजर आया पलक तिवारी का देसी अंदाज, फैंस बोले - ‘24 कैरेट गोल्ड’

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पलक इससे पहले कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। पलक सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पलक आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार पलक का देसी अवतार फैंस को दीवाना बना रहा हैं।

पलक ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। पलक का हर पोस्चर, हर स्टाइल इतना खूबसूरत है कि लोग उन्हें देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पलक ने येलो-गोल्डन साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में पलक ने एक से बढ़कर एक कमाल के पोज दिए हैं।

पलक तिवारी के देसी अवतार पर फैंस जमकर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ‘24 कैरेट गोल्ड’ बता रहे हैं।