Chhaava Box Office Collection: 8वें दिन ‘छावा’ ने पुष्पा 2 को छोड़ इन सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दी मात, 250 करोड़ से इंचभर दूर

14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ का क्रेज दर्शकों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। एक हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ‘छावा’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में से एक बन चुकी है। विक्की कौशल की यह फिल्म अब तक की सबसे तेज़ ₹200 करोड़ कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने पठान, जवान, स्त्री 2, एनिमल और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के 8वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह अब तक पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। इसके बावजूद, ‘छावा’ 8वें दिन दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

8वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

1. पुष्पा 2 – ₹27 करोड़
2. छावा – ₹23 करोड़
3. एनिमल – ₹21.56 करोड़
4 गदर 2 – ₹20.5 करोड़
5. जवान – ₹20.1 करोड़
6. बाहुबली 2 – ₹19.75 करोड़
7. दंगल – ₹18.26 करोड़
8. स्त्री 2 – ₹16.8 करोड़

‘छावा’ की दिनवार कमाई

पहला दिन – ₹31 करोड़
दूसरा दिन – ₹37 करोड़
तीसरा दिन – ₹48.5 करोड़
चौथा दिन – ₹24 करोड़
पांचवां दिन – ₹25.25 करोड़
छठा दिन – ₹32 करोड़
सातवां दिन – ₹21.5 करोड़
आठवां दिन – ₹23 करोड़

कुल कमाई अब तक: ₹242.25 करोड़

250 करोड़ के करीब पहुंची ‘छावा’!

रिलीज के 8वें दिन, ‘छावा’ ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए जबरदस्त कमाई की है। अब यह 250 करोड़ के आंकड़े से बस एक कदम दूर है। शनिवार को फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, और अगर कलेक्शन में तेजी आई तो दूसरे रविवार तक 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है। फिलहाल, सभी की नजरें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं!