कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में अजय देवगन की बेटी नीसा का बोल्ड लुक, फोटो वायरल

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की 19 साल की बेटी नीसा देवगन भले ही फिल्मों से कोसो दूर है लेकिन अभी से ही नीसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। नीसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में नीसा बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी अटैंड की। लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में आयोजित इस पार्टी में न्यासा ने एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस पहनी थी और बेहद कमाल की लग रही थी। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज अब तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि नीसा देवगन अपने दोस्तों वेदांत महाजन और Orhan Awatramani के साथ पार्टी में शामिल हुईं।

न्यासा की ये ड्रेस काफी टाइट और काफी सिंपल है लेकिन उनका अंदाज हर किसी को बेहद भा रहा था। नीसा के दोस्त Orhan ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन पार्टी की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। ओरहान ने कैप्शन में लिखा- 'मैं आपके साथ अपना समय बर्बाद करने के लिए एक या दो बार घूमूंगा।' फैंस को नीसा का लुक काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि ये अब तक का उनका सबसे बोल्ड लुक है। सिंगर गुरु रंधावा भी पार्टी में मौजूद थे।

बता दें कि ये कनिका कपूर की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कम उम्र में ही हो गई थी। वो तीन बच्चों की मां हैं। शादी के कुछ दिनों बाद वो मुंबई वापस लौट आईं और अपना करियर बनाया। कनिका ने गौतम हाथीरमन संग दोबारा ब्याह रचाया है।