गर्लगैंग संग नोरा ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, यॉट पर किया अरेबिक डांस; वीडियो वायरल

नोरा फतेही ने हाल ही में अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपनी गर्ल गैंग के साथ नोरा ने अपना बर्थडे दुबई में एक यॉट पर मनाया। जिसका वीडियो नोरा (Nora Fatehi Video) ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान नोरा ने कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहना हुआ है। वह यॉट पर अरेबिक डांस करती हैं। अपनी कमर को बिल्कुल अरेबिक डांस स्टाइल में मटका रही हैं। उनकी बाकी सहेलियां तालियां बजा रही हैं और उन्हें चीयर कर रही हैं। नोरा शुरुआत में अकेले डांस करती हैं, फिर उनकी फ्रेंडस भी उन्हें कंपनी देती हैं और उनके साथ मजेदार अरेबिक डांस करती हुईं दिखीं। इस दौरान सभी लड़कियां काफी खुश दिखाई दीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) के आगे की तरफ के एक केक रखा हुआ है। केक पर एक रॉयल कुर्सी पर एक लड़की का डिजाइन बना हुआ है। केक के बगल में फूलों के गुलदस्ते रखे हुए हैं।

नोरा फतेही ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अंटेशन पाना चाहती थी, लेकिन अंटेशन ने मुझे पा लिया। हैशटैग बर्थडे बिहेवियर।'

नोरा के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनके डांस परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।