पिंक ब्रालेट पहन बालकनी में खड़ी नजर आई ये हसीना, वीडियो देख लोगों को सर्दी में आया पसीना

टीवी सीरियल और रियलिटी शो में नजर आ चुकीं निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपना बोल्ड अवतार फैंस को दिखाया है। निया शर्मा का ये अवतार देख फैंस का दिल खुश हो गया है। वीडियो में निया अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने पिंक ब्रालेट के साथ व्हाइट पैंट कैरी किया हुआ है। उस पर उनकी अदाएं भी वाकई लाजवाब हैं।

इस वीडियो को उनके चाहने वाले जहां खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं निया को ट्रोल करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। एक्टिंग में कई सालों तक धमाल मचाने के बाद निया शर्मा हाल ही में झलक दिखला जा में नजर आई थीं। जहां उन्होंने डांस का हुनर भी खूब दिखाया। उन्होंने शो में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन 12वें हफ्ते में उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।