मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री-फिल्म का ऐलान किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसमें हनी के करिअर, पर्सनल लाइफ, एक्स-वाइफ, शादी, पैरेंट्स से लेकर उनके विवादों तक की पूरी कहानी देखने को मिलेगी। इसका टाइटल ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ रखा गया है। इसे ऑस्कर विनिंग प्रोडक्शन हाउस, सिख्या एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा और मौजेज सिंह डायरेक्ट करेंगे।
नेटफ्लिक्स ने आज शुक्रवार (6 दिसंबर) को इसका पोस्टर शेयर किया। इसमें हनी माइक्रोफोन के सामने पूरी आत्मविश्वास के साथ खड़े दिख रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “नाम वो, जो आप जानते हैं। कहानी वो, जो आप नहीं जानते हैं।” इसे 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। मौजेज इससे पहले भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स जैसे ‘जुबान’ (2015), ‘ह्यूमन’ (2022) और ‘व्हाइट नोज’ (2004) का हिस्सा रह चुके हैं।
हनी का अब तक का करिअर शानदार रहा है। वे भारत के सबसे महंगे रैपर में से एक रहे। हालांकि उनकी जिंदगी विवादों से भी भरी रही है। वे नशे की आदत, तलाक और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर खबरों में रहे। उल्लेखनीय है कि हनी ने म्यूजिक एल्बम के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपने स्टाइल से धूम मचाई है।
श्रद्धा आर्या करीब एक सप्ताह बाद अस्पताल से घर लौटीं, बनी हैं ट्विंस की मांटीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की जिंदगी में हाल ही दोहरी खुशियों की बरसात हुई। उन्होंने जुड़वा बच्चों एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। अब डिलीवरी के लगभग एक हफ्ते बाद श्रद्धा अपने ट्विंस को लेकर घर आ चुकी हैं। घर में उनका और न्यू बॉर्न बेबीज का तगड़ा स्वागत हुआ। इसकी झलक श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सोसाइटी पूरी तरह से सजी हुई दिखाई दे रही है। सोसाइटी पीले और हरे रंग की लाइट्स से जगमगा रही है। बच्चों का ग्रैंड वेलकम देख श्रद्धा भावुक हो गईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे हर कोई हमारे घर आने को सेलिब्रेट कर रहा है।”
श्रद्धा 29 नवंबर को मां बनी थीं और उन्होंने 3 दिसंबर को फैंस के साथ यह गुडन्यूज शेयर की थी। बता दें कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकीं श्रद्धा ने साल 2021 में राहुल के साथ शादी रचाई थी। वह इंडियन नेवी ऑफिसर हैं। श्रद्धा ने सितंबर में पोस्ट शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं। वह साढ़े 7 साल तक 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा रहीं।