मुनव्वर फारुकी ने पत्नी महजबीन कोटवाला के साथ दुबई में मनाया फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न, वीडियो वायरल

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने इसी साल ‘बिग बॉस 17' का खिताब जीता था। इसके बाद से ही मुनव्वर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ घटित हो रहा है। मुनव्वर ने पिछले दिनों गुपचुप दूसरा निकाह किया था। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला के साथ शादी की है। कुछ समय के बाद सोशल मीडिया पर शादी का सच सामने आया। इन दिनों ये कपल दुबई में है और हनीमून का लुत्फ उठा रहा है।

साथ ही उन्होंने अपनी फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी। महजबीन ने 26 जून को अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी एक झलक दिखाई थी। अब मुनव्वर पहली बार कैमरे के सामने पत्नी को किस करते नजर आए। यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। मुनव्वर और महजबीन डिनर डेट पर हैं। दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिख रहे हैं। खाने की प्लेट पर वन मंथ एनिवर्सरी M एंड M लिखा हुआ है।

दोनों मिलकर केक कट करते हैं। मुनव्वर पत्नी को पहले केक खिलाते हैं और फिर उनके गाल पर किस करते हैं। इसके बाद वे महजबीन के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज भी देते हैं। मुनव्वर ने दुबई में रहते हुए हर एक चीज का लुत्फ उठाया। उन्होंने कई फोटो शेयर करते हुए लिखा, W इन लाइफ। उनका कैप्शन देख माना जा रहा है कि W से उनका मतलब पत्नी से है।

मुनव्वर और महजबीन दोनों की है यह दूसरी शादी

मुनव्वर ने पहली बार महजबीन के साथ अपनी फोटो शेयर की। उनकी इस तस्वीर को देख फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर है। एक यूजर ने लिखा, “आखिरी फोटो ने तो दिल जीत लिया।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आखिरकार आपने शेयर कर ही दी।” मुनव्वर ने पहली बार पत्नी के साथ फोटो शेयर की है। हालांकि इसमें दोनों के ही चेहरे नहीं दिख रहे। मुनव्वर का दुबई में शो था। बता दें दोनों का ही यह दूसरा निकाह है।

मुनव्वर की पहली शादी साल 2017 में जैस्मिन नाम की युवती के साथ हुई थी और उनका एक बेटा है। साल 2022 में उनका तलाक हो गया। दूसरी ओर, महजबीन की पहली शादी से एक बेटी है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर और महजबीन की मुलाकात टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने करवाई थी। हिना और मुनव्वर म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे थे, तब एक इवेंट में मुनव्वर के मेकअप के लिए हिना ने महजबीन को भेजा था।