टीवी के सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले 5 एक्टर्स

टीवी सीरियल हमारी लाइफ का एक प्रमुख हिस्सा है | इसमें किरदार निभाने वाले एक्टर्स को जानने की जनता में बहुत उत्सुकता रहती है और हम उन्हें इसीलिए फॉलो करते हैं ताकि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा हैं ये जान सके| इस समय किसी को भी फॉलो करने का सबसे अच्छा जरिया है सोशल मीडिया | आइये जानते है उन 5 मशहूर टीवी एक्टर्स के बारे में जिन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता हैं |

#करण वाही :
करण वाही का जन्म एक पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था | करण वाही ने अपना करियर एक क्रिकेटर के तौर पर शुरू किया था | टेलीविज़न में इन्होने अपना करियर 2004 में प्रारंभ किया | इनके लुक और क्यूट होने की वजह से इनकी पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ी | यंगस्टर्स ख़ास तौर पर लडकियाँ इन्हें बहुत फॉलो करती हैं |

#अर्जुन बिजलानी :

अर्जुन बिजलानी ‘मिले जब हम तुम’ और ‘नागिन’ जेसे कई टीवी कार्यकमों का हिस्सा रहें हैं | इन्होने अपना टीवी करियर 2004 में ‘बालाजी टेलेफिल्म्स’ के साथ स्टार्ट किया था | इनकी अदाकारी के लिए इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए | इसी के साथ इनकी फेन फोल्लोइंग भी बढती चली गई |

#करण पटेल :
प्रचलित शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘रमन कुमार भल्ला’ का किरदार निभाने वाले करण पटेल ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में टीवी शो ‘कहानी घर – घर की’ से ही थी | करण पटेल अपने गुस्से वाले स्वभाव की वजह से भी खबरों में बने रहते हैं | इन्स्टाग्राम पर करण पटेल के कई फोलोवर हैं |

#शान्तनु माहेश्वरी :

शान्तनु माहेश्वरी टेलीविज़न एक्टर के साथ-साथ डांसर और कोरिओग्राफेर भी है | टीवी में इन्होने अपना करियर ‘दिल दोस्ती डांस’ से प्रारंभ किया | शान्तनु ने कई टीवी सीरियल में काम किया है | हाल ही में शान्तनु ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाडी’ में देखे जा सकते हैं |

#करण सिंह ग्रोवर :

करन सिंह ग्रोवर भारत के एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत MTV India पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से की'। इनको सबसे ज्यादा पहचान ‘दिल मिल गए’ में डा. अरमान मलिक की भूमिका से मिली। हाल ही में ये मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘बिपाशा बासु’ से शादी करने पर सुर्ख़ियों में बने रहे |