Miss India 2022 winner Sini Shetty: कौन हैं मिस इंडिया 2022 विनर सिनी शेट्टी, खूबसूरती आपको भी बना देगी दीवाना; PHOTOS

फेमिना मिस इंडिया 2022 का ऐलान हो गया है। कर्नाटक की रहने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब जीता है। सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं।

मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में रविवार 3 जुलाई को हुआ। विजेता सिनी शेट्टी के बाद दूसरा स्थान राजस्थान की रूबल शेखावत का रहा। वह मिस इंडिया 2022 की पहली रनरअप रहीं। वहीं, दूसरी रनरअप उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान रहीं। मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया। सिनी शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जजेज को इंप्रेस किया। टोन्ड फिगर, ग्लैमरस अंदाज और शार्प फीचर सिनी शेट्टी के लुक को परफेक्ट बनाते हैं। सिनी शेट्टी को जबसे मिस इंडिया 2022 का टाइटल मिला सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानना चाहते है कि आखिर ये साउथ इंडियन ब्यूटी कौन है। तो चलिए हम आपको बताते है...

सिनी सेट्टी की उम्र 21 साल है। सिनी सेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ। सिनी अभी भी स्टडी कर रही हैं। वे चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। हालांकि, उनका पहला प्यार डांसिंग रहा है, उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना Arangetram और भरतनाट्यम समाप्त कर दिया था। सिनी शेट्टी की इंस्टा प्रोफाइल पर आप उनके डांस वीडियोज देख सकते हैं। उनके डांसिंग रील्स वायरल होते हैं।

सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा की फैन रही हैं। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीता था और तभी से सिनी उन्हें फॉलो करती रही हैं। सिनी शेट्टी उस वक्त प्रियंकी चोपड़ा की मुरीद हो गई थीं, जब एक इंटरव्यू में ऐक्ट्रेस ने कहा था कि सिकुड़कर एक गिलास सिपर में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की दीवारों को तोड़कर बाहर निकलो। सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टा पर 70K फॉलोअर्स हैं। अब तो वे मिस इंडिया 2022 बन गई हैं तो यकीनन उनके फॉलोअर्स की तादाद भी तेजी से बढ़ेगी।

सिनी शेट्टी ने अपने कॉम्पिटिशन में खड़ी रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को हराकर मिस इंडिया का खिताब जीता है। उपविजेता रूबल शेखावत डांस, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में रुचि रखती है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है। मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप शिनाता चौहान एक स्कॉलर रही हैं और हमेशा लीडरशिप वाले काम करने की इच्छुक रही हैं।