मिलिंद सोमन कर गए कुछ ऐसा, जानकर दंग रह जायेंगे आप

महशूर मॉडल रह चुके मिलिंद सोमन फिटनेस के मामले में अपने साथी लोगो से कहीं आगे है। अपने फिटनेस से एक और कारनामा करते हुए उन्होंने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है। मिलिंद ने फ्लोरिडा में हुई 517 किमी की अल्ट्रामेराथन पूरी की। यह करने में तीन दिन लगे जिसमे पहले दिन 10 किमी तैराकी,148 किमी साइकिलिंग अगले दिन 276 किमी साइकिलिंग और अंतिम दिन 84 किमी दौड़ करनी होती।

साल 2015 में मिलिंद ने आयरन मैन ऑफ़ इंडिया का खिताब भी अपने नाम किआ था। इस दौड़ में मिलिंद के साथ चार अन्य भारतीय भी थे। गोरतलब है कि अल्ट्रामेराथन दुनिया की सबसे कठिन मेराथन होती है।