बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो जॉन अब्राहम एक बार फिर अपनी लोकप्रिय एक्शन फ्रैंचाइज़ी Force में जान फूंकने के लिए तैयार हैं। फिल्म की तीसरी किस्त Force 3 के लिए प्री-प्रोडक्शन कार्य ज़ोरों पर है। सिने गलियारों में बहती हवाओं ने बताया है कि फोर्स 3 में जॉन अब्राहम के साथ इस बार एक नई लीड अभिनेत्री नज़र आएंगी। इससे पहले के दोनों भागों में जेनेलिया डिसूजा और सोनाक्षी सिन्हा फीमेल लीड के रूप में नजर आ चुकी हैं। Force 3 की फीमेल लीड के रूप में जॉन और निर्देशक भाव धूलिया ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की ख्यातनाम अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी को फाइनल कर लिया है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी।
गलियारों में बहती हवाओं ने बताया हे कि Force 3 सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि एक नई एक्शन फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत होगी, जिसमें दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ-साथ मजबूत कंटेंट भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिए जॉन अब्राहम एक्शन और इमोशन का ऐसा मेल पेश करना चाहते हैं, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखे।
जहां तक मीनाक्षी चौधरी की बात है, उन्होंने साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है और GOAT, गुंटूर कारम, HIT 2, लकी भास्कर और संक्रांति वस्तुनाम जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अब वह Force 3 के जरिए हिंदी सिनेमा में अपना पहला मुख्य किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र बताते हैं कि—कई कलाकारों के ऑडिशन के बाद जॉन अब्राहम और निर्देशक भाव धूलिया ने मीनाक्षी चौधरी को Force 3 के लिए फाइनल किया है। इस फिल्म में उनका किरदार सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके हिस्से में भी दमदार एक्शन सीक्वेंस होंगे। वह अगले कुछ महीनों तक विशेष एक्शन ट्रेनिंग और वर्कशॉप्स में हिस्सा लेंगी ताकि अपने किरदार के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकें।
सूत्रों की मानें तो जॉन अब्राहम अक्टूबर के अंत तक रोहित शेट्टी निर्देशित राकेश मारिया बायोपिक की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसके बाद वह सीधे Force 3 की दुनिया में प्रवेश करेंगे। इस एक्शन-थ्रिलर को 2026 की पहली छमाही में रिलीज़ किए जाने की योजना है।
Force 3 की एक और खास बात यह है कि इसके राइट्स अब जॉन अब्राहम के पास हैं। उन्होंने इसे विपुल शाह से अधिकार लेकर अपने नियंत्रण में लिया है और अब वह इस फ्रैंचाइज़ी को उसकी जड़ों तक वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में एक देशज और संवेदनशील कॉन्फ्लिक्ट को पेश किया जाएगा जो आम भारतीय दर्शकों से जुड़ता है। इस प्रयास में जॉन, निर्देशक भाव धूलिया और पूरी क्रिएटिव टीम स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रही है। यह प्रोजेक्ट जॉन के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके दिल के बेहद करीब एक मिशन है।
Force 3 के साथ, जॉन अब्राहम न केवल अपनी एक्शन इमेज को और मजबूत करने जा रहे हैं, बल्कि वे नई पीढ़ी की अभिनेत्री के साथ एक नई तरह की कैमिस्ट्री भी सामने लाना चाहते हैं। इस फिल्म में दर्शकों को पुलिस और अपराध की दुनिया के बीच रोमांचकारी टकराव, इमोशनल उतार-चढ़ाव और धमाकेदार स्टंट्स का एक पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।
अब जबकि फिल्म की लीड कास्ट तय हो चुकी है और शूटिंग की तारीख भी तय कर दी गई है, Force 3 बॉलीवुड की सबसे बड़ी आने वाली एक्शन फ्रैंचाइज़ियों में से एक बनने की ओर अग्रसर है। इसकी कहानी, कलाकारों और निर्माण टीम को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म 2026 की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।