अपने पैतृक घर जा रही थी सिंगर, हाईवे पर सड़क हादसे में हुई मौत

महाराष्ट्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मराठी सिंगर गीता माली (Singer Geeta Mali) की मौत हो गई। गुरुवार को मुंबई ठाणे जिले की पुलिस ने बताया यह हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थी और हालही में अमेरिका से लौटी थी। जिस कार में वह यात्रा कर रही थीं, वह एक सड़क के किनारे कंटेनर में घुस गई। इस दौरान गीता के पति विजय भी उनके साथ सफर कर रहे थे। उनकी गाड़ी सड़क के किनारे कंटेनर में घुस गई। गीता और उनके पति इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहपुर रूरल हॉस्पिटल ले जाया गया। ट्रीटमेंट के दौरान गीता की मौत हो गई। वहीं उनके पति विजय का अभी भी इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जानकारी दी कि गीता की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। बता दें कि उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों के लिए गाना गाया था। इसके अलावा वो खुद के म्यूजिक एलबम के लिए भी काफी पसंद की जाती थीं।