बेटी संग दिखे मनीष पॉल, फैंस देखकर हुए हैरान, बोले - हमें लगा छोटी बहन है

टीवी के फेमस होस्ट और एक्टर मनीष पॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में मनीष पॉल को अपनी बेटी सायशा पॉल (Saisha Paul) के साथ देखा जा सकता है। मनीष वीडियो में किसी से बात कर रहे हैं और उनकी बेटी सायशा उनके साथ खड़ी हैं। इसके बाद वह बेटी का हाथ पकड़कर चले जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने से सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स दंग रह गए हैं। दरअसल, मनीष पॉल अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने में विश्वास करते हैं। ऐसा कम ही होता है जब मनीष को उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ पब्लिक में देखा जाए। हालांकि गणेश चतुर्थी के मौके पर वह पत्नी और बेटी के साथ नजर आए। मनीष और उनकी बेटी सायशा ने मैचिंग आउटफिट पहने थे।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स सायशा की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। हालाकि, कुछ लोगों को यह भी हैरानी है कि मनीष पॉल इतनी बड़ी बच्ची के पिता है। ऐसे में वीडियो पर ढेरों कमेंट्स यूजर्स ने किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा छोटी बहन है।'

दूसरे ने लिखा, 'वाह बहुत सुन्दर। मनीष की बेटी भी है और वो भी इतनी बड़ी।'

तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'मैंने सोचा था उनकी बहन है शायद, लेकिन ये तो बेटी है।'

एक और ने लिखा, 'मनीष की बचपन में शादी हुई थी क्या?'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इनकी बेटी भी है। इतने बड़े कब हुए पता ही नहीं चला।'

एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे तो आज पता चला कि मनीष भैया की बेटी भी है।'

मनीष पॉल ने अपनी स्कूल फ्रेंड संयुक्ता से 29 जनवरी 2007 को शादी की थी। दोनों के एक बेटी और बेटा है। साल 2011 में मनीष और संयुक्ता ने बेटी सायशा का स्वागत दुनिया में किया था। साल 2016 में उनके घर बेटा युवान आया था।

मनीष पॉल टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। साल 2002 में स्टार प्लस के सीरियल संडे टैंगो को होस्ट किया था। वह रेडियो जॉकी का काम कर चुके हैं। मनीष पॉल रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। फिल्मों में भी वह नजर आ चुके हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म जुगजुग जियो थी।