रेड और व्हाइट कलर की बिकिनी पहन मल्लिका शेरावत ने मटकाई कमर, फैंस को पसंद आया वीडियो

फिल्म 'मर्डर' में बोल्ड सीन फिल्माकर चर्चा में आई बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। 45 साल की उम्र में उनकी बोल्डनेस का कोई मुकाबला नहीं है। वह अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मल्लिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रेड और व्हाइट कलर की बिकिनी पहने देखा जा रहा है।

मल्लिका वीडियो में छोटे से पूल में खड़ी दिख रही हैं। उन्होंने इस दौरान अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और सनग्लासेस लगाए हुए हैं। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस को बाल बांधे हुए देखा जा रहा है। इसके बाद जैसे ही वीडियो शुरू होता है वह अपने बाल खोलती हैं और मस्तीभरे अंदाज में झूमने लगती हैं। मल्लिका शेरावत का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।