मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (50) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरें छाई हुई हैं। फैंस हैरान है कि इतनी मजबूत बोंडिंग के बावजूद उनके रिश्ते में दरार कैसे आ गई। मलाइका इन दिनों अकेली ही लाइफ एंजॉय करती दिखती हैं। हालांकि पिछले दिनों उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कीं तो उनमें एक मिस्ट्रीमैन नजर आया था, जिससे लगा कि उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है। अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब मलाइका ने मालदीव से अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका अपना हॉट लुक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। मलाइका ने जो क्लिप शेयर किया है, उसमें वह व्हाइट कलर की टी शर्ट पहने दिख रही हैं। इसके अलावा बिकिनी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। यह क्लिप देखने के बाद यूजर्स मलाइका पर निशाना साधते हुए उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “हमारे समाज में गंदगी फैलाने के लिए इन लोगों का भी योगदान है।” दूसरे ने लिखा, “आखिरकार मलाइका अपनी बिकिनी बॉडी को दिखा रही है, जो हम काफी समय से देखना चाह रहे थे।” तीसरे ने लिखा, “1 मिनट के लिए ऐसा लगा कि इसने नीचे कुछ भी नहीं पहना है।”, चौथे ने लिखा, “अरे! ये तो नीचे पहनना भूल गई।” और भी कई लोगों ने मलाइका को फूहड़ बताकर अपनी रिएक्शन दी है।
करण जौहर के हैं सरोगेसी के जरिए दुनिया में आए जुड़वा बच्चे रूही और यशदिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। ट्रोल्स को करारा जवाब देने में भी करण का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में उन्होंने एक यूजर को उनके बच्चों के बारे में सवाल करने पर आड़े हाथों लिया। करण ने साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। उन्होंने बेटे यश को पिता का नाम दिया, जबकि बेटी रूही का नाम मां हीरू पर रखा गया। करण अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों की प्यारी झलकियां शेयर करते रहते हैं।
अब करण ने इंस्टाग्राम पर बेटी का एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में रूही, सिरी को गाना गाने के लिए कह रही हैं। जब सिरी की तरफ कोई जवाब आता है तो वह नाराज हो जाती हैं। वह सिरी से कहती हैं, गाना गाओ। मुझे यह पसंद नहीं है। तुम एक रिदम में प्रॉपर गाना गाओ। प्रोफेशनल बनो। चलो।
यह वीडियो देख अली फजल, आयुष्मान खुराना, महीप कपूर, मनीष मल्होत्रा और श्वेता बच्चन समेत कई सेलेब्स ने रूही पर प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट में सवाल किया, “रूही की मां कौन है? क्या कोई मुझे बता सकता है?” इस पर करण ने जवाब में कहा, “मैं हूं। आपकी उलझन भरी स्थिति से बहुत परेशान हूं। इसलिए मुझे आपके उचित और प्रासंगिक प्रश्न का उत्तर देना पड़ा।”