मलाइका ने ब्लैक ड्रेस में किया रैंप वॉक, फैंस बोले- 48 की होकर भी 30 का जलवा

मलाइका अरोड़ा बॉलिवुड की बेहद फिट एक्ट्रेस में से एक है। मलाइका अकसर जिम जाते हुए भी स्पॉट होती रहती हैं। मलाइका जो भी पहनती हैं वह उन पर खूब जचता है। इक बार फिर मलाइका अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया में छाई हुई हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा मुंबई के एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक करती नजर आईं। इवेंट में मलाइका ने ब्लैक कलर की सी थ्रू ड्रेस कैरी की हुई थी। हाई हील्स में उन्हें रैंप पर वॉक करता देख कोई भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा था। अपने लुक को चार चांद लगाने ले लिए मलाइका ने अपने बालों को पीछे किया हुआ है।

फैशन इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने अपना ऐसा जलवा बिखेरा कि देखते ही देखते हर ओर उनका वीडियो शेयर किया जाने लगा। मलाइका का स्वैग देख कर फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि 48 की होकर वो 30 की लग रही हैं। वहीं किसी ने कहा कि मलाइका काफी स्टनिंग लग रही हैं। डीप नेक ड्रेस में मलाइका को देखकर उनके एक फैन ने लिखा, जलवा। वैसे सच बतायें तो लोग गलत भी नहीं कह रहे हैं, क्योंकि मलाइका ने जिस तरह अपना जलवा बरकरार रखा है। वो वाकई काबिले-ए-तारीफ है।

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर रही है। दोनों हालही में वेकेशन्स से लौटे हैं। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर पैरिस गईं थीं।