सफेद रंग की शर्ट और टाइट पैंट पहन घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा, लुक पर फिदा हुए लोग

मलाइका अरोड़ा का लुक हमेशा चर्चा में बना रहता है। मलाइका अरोड़ा को अक्सर जिम का बाहर या योगा सेंटर के बाहर देखा जा सकता है। मलाइका का हर एक लुक फैंस को क्रेजी बना देता हैं। इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा की कुछ नई तस्वीरें सामने आ रही है। जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा डीपनेक ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है। मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में सफेद रंग की शर्ट और टाइट पैंट पहने हुए नजर आ रही है। जो उन पर बेहद प्यारी लग रही है। मलाइका अरोड़ा ने जो शर्ट पहनी हुई है, उसके बटन खुले हुए है।

मलाइका अरोड़ा इन वायरल हो रही तस्वीरों में एक ब्लैक कलर का बैग भी साथ लिए हुए नजर आ रही है। साथ ही मलाइका अरोड़ा ने काला चश्मा लगाया हुआ है। जो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। ये चश्मा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उनके उस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। वह रोजाना योग के साथ-साथ हफ्ते में दो पिलेट्स और जिम भी करती हैं। मलाइका ने अपने फिटनेस रूटीन के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं अपने बिजी रूटीन में भी एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं।' इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों के अक्सर फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। यह दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार लुटाते नजर आ जाते हैं।