रहमान को मिल चुके है अनगिनत अवार्ड्स, जानकर रह जाएँगे हैरान

हमारे देश में कई संगीतकार हुए हैं लेकिन उनमें से कुछ ही है जिन्होनें लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी हैं। इनमें से एक दिग्गज संगीतकार है ए आर रहमान, जिन्हें अपने संगीत के प्रति लगाव और गीतों के लिए प्रसिद्धि प्राप्त हुई हैं। अपनी इसी कला के चलते रहमान को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया हैं। अपने करियर में रहमान को अबतक 10 फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ नवाजा जा चुका हैं। उनके जन्मदिन के ख़ास मौके पर हम आपको उनके अवार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं...

* राजकीय पुरस्कार

- वर्ष 1995 में, तमिलनाडु सरकार द्वारा उन्हें संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए "क्लाइममानी" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

- वर्ष 2000 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

- वर्ष 2001 में, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए "अवध सम्मान" से सम्मानित किया गया।

- वर्ष 2004 में, उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए "राष्ट्रीय लता मंगेशकर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

- वर्ष 2010 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

* बाफ्टा (BAFTA) पुरस्कार

- वर्ष 2009 में, उन्हें फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

* ग्रेमी पुरस्कार

- वर्ष 2009 में, उन्हें फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के सर्वश्रेष्ठ गीत और बेहतरीन साउंडट्रैक के लिए ग्रेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

* राष्ट्रीय पुरस्कार

- वर्ष 1992 में, उन्हें फिल्म रोजा के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वर्ष 1996 में, उन्हें फिल्म मिनसारा कनावउ के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वर्ष 2001 में, उन्हें फिल्म लगान के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वर्ष 2002 में, उन्हें फिल्म Kannathil Muthamittal के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वर्ष 2017 में, उन्हें फिल्म Kaatru Veliyidai के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वर्ष 2017 में, उन्हें फिल्म मोम में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।