पाठकों के लिए Lifeberrys की अनूठी पेशकश - क्लासिक लीजेंड

पिछले एक वर्ष से सोशल मीडिया के पाठकों ने lifeberrys.com को जो सहयोग व समर्थन दिया उसके लिए हम उनके आभारी हैं। मनोरंजन जगत की ताजा तरीन खबरों को पाठकों ने बढ़ चढक़र पढ़ा। इसे देखते हुए lifeberrys अपने सुधि पाठकों के लिए बॉलीवुड जगत की उन हस्तियों की जानकारी देना शुरू कर रहा है जो परदे के पीछे रहकर फिल्मों को सफल बनाते आए हैं। ये फिल्म के निर्देशक, अभिनेता या अभिनेत्री नहीं हैं जो सामने नजर आते हैं। ये लोग हैं संगीतकार, गीतकार, छायाकार, लेखक, कथाकार, संवाद लेखक आदि। हम अपने पाठकों को अब इन्हीं लोगों के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे जिनके बारे में उन्हें शायद पता न हो। मानविक स्वभाव के कारण हो सकता है हम से इन जानकारियों को बताते हुए कुछ गलतियाँ हो जाएं। यदि आपको उनकी सही जानकारी मालूम हो तो हमें जरूर बताएं।

—सम्पादक