एक्ट्रेस कुब्रा सैत को ‘सेक्रेड गेम्स’ में ‘कुकू’ का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया था। कुब्रा ‘जवानी जानेमन’, ‘डॉली किट्टी’, ‘देवा’ और ‘रेडी’ समेत कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कुब्रा फिलहाल अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के कई पन्ने खोले हैं। इस दौरान उन्होंने वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट होने की बात का भी खुलासा किया। कुब्रा ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि मैं वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई, उसके बाद जब मैं अबॉर्शन से गुजरी तो मुझे नहीं लगता कि मैं बिल्कुल भी स्ट्रॉन्ग फील कर रही थी।
मैं उसे आगे ले जाने में बहुत कमजोर महसूस कर रही थी। मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी, ना ही उतना जज्बा था कि अगर मैं अबॉर्शन नहीं कराती तो इसके साथ कैसे रहूंगी। मुझे उस समय बहुत कमजोर महसूस हुआ। मैं खोखला महसूस कर रही थी, मुझे लगा कि मैं इसके लायक बिल्कुल नहीं थी। मैंने खुद का साथ दिया। अपने फैसले की इज्जत की। उस स्टीरियोटाइप पैटर्न को तोड़ने में मैं कामयाब रही। उस सामाजिक बंधन से निकलने में मैं कामयाब रहीं। इस फैसले के बारे में किसी को भी पता नहीं था। फिर अबॉर्शन के लिए मैं बिना किसी को बताए अकेले गई।
मैं एक दोस्त के साथ बातचीत कर रही थीं और उन पर अबॉर्शन का ऐसा भावनात्मक प्रभाव पड़ा, जिसके बारे में उन्होंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था। कुब्रा ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ बातचीत कर रही थीं और उन पर गर्भपात का ऐसा भावनात्मक प्रभाव पड़ा जिसके बारे में उन्होंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था। एक बार वो शूटिंग कर रही थीं और उसी दौरान उन्हें हैवी ब्लीडिंग हुई, लेकिन इसके बार में उन्होंने किसी को भी नहीं बताया।
उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि उनके संघर्षों और दुख को कोई नहीं समझेगा। बात में उनमें हिम्मत आई और इस कहानी को अपनी किताब के जरिए दुनिया तक पहुंचाने के बारे में सोचा। उन्हें लगा कि लोगों के जजमेंट से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ऐसा करने से उनका मन हल्का होगा और अपने लिए बेहतर महसूस करेंगी। बता दें कुब्रा आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आई थीं।
कुब्रा सैत ने कहा, मेरी नाक तो देखो यार, मैं कैंडिडेट हूं लेकिन…नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर व साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। KGF में लीड रोल करने वाले यश ‘रावण’ के किरदार में नजर आएंगे। इस बीच यह भी पता चला है कि कुब्रा सैत को ‘शूर्पणखा’ के किरदार के लिए सलेक्ट नहीं किया गया है। कुब्रा ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे सच में लगता है कि मैं अच्छी ‘शूर्पणखा’ बन सकती हूं लेकिन मैं नहीं बन सकती। मेरी नाक तो देखो यार, मैं कैंडिडेट हूं लेकिन जानने के लिए एक्साइटेड हूं कि इस किरदार (शूर्पणखा) को कौन निभाएगा।
आप जानते हैं कि बचपन में लोग क्या करते थे..मेरी नाक बहुत बड़ी है यार, तब भी बड़ी थी। मैंने ‘रामायण’ में ‘शूर्पणखा’ के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन ओके..आपको सब कुछ नहीं मिलता है। जब आपको ये मिलता है, तब ऐसा नहीं होता कि आपने सब कुछ खो दिया है। मैं खुश हूं कि मुझे ऑडिशन देने का एक मौका मिला। क्या आपको लगता है कि मैं ‘शूर्पणखा’ प्ले कर सकती थी? मुझे लगता है कि मैं कर सकती थी। अब मैं कंफर्म करती हूं कि मैं फिल्म में नहीं हूं। बताया जा रहा है कि दिवाली 2026 को ‘रामायण’ का पहला पार्ट और दिवाली 2027 को दूसरा पार्ट रिलीज होगा।