KBC 12 / क्या शो को मिल गया अपना पहला करोड़पति, 15वें सवाल पर पहुंचीं ये कंटेस्टेंट!

रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति को सीजन 12 का पहला करोड़पति मिलने वाला है। सोनी चैनल ने केबीसी का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें विंग कमांडर की पत्नी छव‍ि कुमार हॉटसीट पर बैठी हैं। उनसे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक करोड़ का सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में छव‍ि कुमार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी चर्चा करती हैं। छव‍ि ने बताया कि उनके पति एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं। आगे उन्होंने कहा- 'जैसे ही आप किसी फौजी से शादी करती हैं आप उस एसोस‍िएशन का हिस्सा बन जाती हैं'।

प्रोमो में वे अपने पति का सपोर्ट भी करती दिखाई दीं। इसके बाद प्रोमो में अमिताभ उनसे 15वां सवाल करते हैं जो कि एक करोड़ रुपये के लिए है। यह एप‍िसोड बुधवार 28 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। इसी के साथ उम्मीद है शो को अपना पहला करोड़पति भी मिलेगा।

फूलबासन ने जीते 50 लाख रूपये

वहीं शुक्रवार के करमवीर एपिसोड में छत्तीसगढ़ के एक गांव से फूलबासन यादव ने शिरकत की। फूलबासन यादव शो पर 50 लाख रुपए जीतने में कामयाब रहीं। वे इस सीजन 50 लाख की धनराश‍ि जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गईं। फूलबासन यादव एक महिला संगठन चलाती हैं जिसमें 2 लाख से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं।