KBC 10: असम की यह महिला बनी इस सीजन की पहली करोड़पति..अब खेलेंगी 7 करोड़ का दांव

4 सितंबर 2018 से शुरु हुए अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan के पॉपुलर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति Kaun Banega Crorepati को पहला करोड़पति मिल गया है। असम की बिनीता जैन नामक महिला ने इस सीजन में बिग बी के शो से एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। इसके साथ ही बिनीता जैन इस सीजन की पहली करोड़पति बन गईं हैं। इसके पहले के सीजन (KBC 9) में भी जमशेदपुर की रहनेवाली अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ की राशि अपने नाम की थी।

अनामिका ने भी अंतिम सवाल का जवाब नहीं दे पाने के बाद शो से क्विट कर लिया था। सोनी टीवी के द्वारा शेयर किया वीडियो बेहद ही रोमांचित करने वाला है। इसमें अमिताभ बच्चन बिनीता जैन से कहते हैं अब ये रहा सात करोड़ का सवाल… लेकिन इस बात का खुलासा तो 2 अक्टूबर 2018 को ही होगा कि क्या बिनिता सात करोड़ की इनामी राशि को अपने नाम कर पाती है या नहीं।

आपको बता दें कि केबीसी के इस 10वें सीजन में अब तक दो प्रतिभागियों ने सबसे ज्यादा राशि जाती है। इनमें भागलपुर के टिकट चेकर सोमेश कुमार चौधरी हैं और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सवालिया, इन दोनों ने 25-25 लाख का इनाम जीता था। इन दोनों ने 13वें सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर शो से क्विट करने का फैसला कर लिया था।