Kaun Banega Crorepati : शिवाजी महाराज के सवाल पर उठा हंगामा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा #BoycottKBC

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) एक सवाल को लेकर लोगों के निशाने पर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग शो को बायकॉट #BoycottKBC करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने मुगल बादशाह औरंगजेब से संबंधित सवाल किया।

यह है सवाल

इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?

इसके ऑप्शन थे

महाराणा प्रताप, राणा सांगा, महाराजा रंजीत सिंह और शिवाजी

क्या कह रहे है लोग?

शो में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सिर्फ शिवाजी के नाम से मेंशन किया गया। इस वजह से लोग नाराजगी जाता रहे है और शो को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लोग सोनी टीवी से माफी की मांग कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि शो में ग्रेट छत्रपति शिवाजी महाराज की डिसरिस्पेक्ट की गई है।

मुगल अटैकर को 'सम्राट' और छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ शिवाजी, ये कैसे? बहुत ही निराशाजनक है। शर्म करो। एक यूजर ने लिखा- केबीसी की तरफ से उठाया गया निराशाजनक कदम। क्रूर शासक को ये लोग सम्राट कह रहे हैं और वो ग्रेट किंग जो देश के लिए लड़ा उसे सिर्फ शिवाजी। छत्रपति शिवाजी के लिए कोई रिस्पेक्ट ही नहीं है। ये शर्मनाक है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम को आदर के साथ न लेना क्या ये सही है? वीर योद्धा का अपमान करना कितना शर्मनाक खुद से पूछ कर देखिए। हम सोते रहते है और इस तरह के वाक्य बढ़ते रहते है। जागो हिन्दू जागो हिन्दू धर्म के लिए, हिन्दू राष्ट्र के लिए।

हमें ऐसी कंपनी नहीं चाहिए जो हमारे देश के रियल हीरोज का सम्मान ना कर सके। सोनी टीवी को इसके लिए माफी मांगनी पड़ेगी। शिवसेना आपको चैनल वालों को नोटिस भेजना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- भारत बहादुर हिंदू राजाओं और योद्धाओं की भूमि है। ऐसी महान हस्तियों का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है