'ब्रह्मास्त्र' का नया वीडियो देख फैंस हुए कन्फ्यूज, बोले- शाहरुख हैं या रणवीर सिंह?

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म से जुड़ा एक नया वीडियो शेयर किया है। बता दे, फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। करण जौहर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक शख्स नजर आ रहे है। वीडियो में दिख रहे शख्स का चेहरा बालों से ढका हुआ है। वीडियो देखने के बाद फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं और सवाल कर रहे हैं कि यह शाहरुख खान हैं या फिर रणवीर सिंह।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खड़ा है और आसमान से चार चीजें आकर उसके कंधे पर जुड़ जाती हैं। फैन्स पूछ रहे हैं कि यह शाहरुख खान हैं या रणवीर सिंह। क्योंकि चेहरा नहीं दिख रहा है। कई फैन्स ने यह भी लिका है कि शाहरुख खान का फिल्म 'अशोका' में यही लुक था। एक और फैन ने लिखा कि इस शख्स की वाइब मुझे फिल्म 'रा वन' जैसी लग रही हैं। एक और तीसरे फैन ने लिखा कि यह तो मुझे रणवीर सिंह लग रहा है।

आपको बता दे, सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बज और क्रिएट हो गया है। 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन और अमिताभ अहम् लीड रोल में हैं। फिल्म को 2D और 3D में भी रिलीज किया जाएगा।