कपिल शर्मा बने पापा, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटी को जन्म

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वो पापा बन गए हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।

कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। आपका सबका आशीर्वाद चाहिए। आप सभी को प्यार। जय माता दी। कपिल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। गुरु रंधावा, रकुल प्रीत जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी।

कपिल और गिन्नी कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने पिछले साल (12 दिसंबर 2018) शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थीं। इस शादी में टीवी, बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए थे। अब शादी की पहली एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही कपिल पापा बन गए हैं।

शादी के एक साल बाद गिन्नी मां बन गई हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी फेज में कपिल शर्मा ने गिन्नी का बेहद ख्याल रखा। कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर कनाडा भी गए थे। बेबीमून पर दोनों ने रोमांटिक टाइम स्पेंड किया था। बेबीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।