कपिल शर्मा की यह तस्वीरे देख फैंस को लग सकता है झटका

लंबे समय से कपिल शर्मा कहीं नज़र नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपने सभी कामों से ब्रेक ले रखा था। वही कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए कपिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो जल्द टीवी पर वापसी करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि एक बार वापस शेप में आने के बाद ही वो अपनी डीपी बदलेंगे। कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली नाइट विद कपिल शर्मा' 3 दिन चलने के बाद ही बंद हो गया था। इसके बाद से कपिल लाइम लाइट से दूर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो बंद होने के सदमे में उन्होंने खूब शराब पीनी शुरू कर दी और उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती होना पड़ा। कुछ दिन पहले ही कपिल अपने घर चंडीगढ़ से मुंबई लौटे। मीडिया ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। अब उनकी एक और तस्वीर सामने आई है। खबरों की मानें तो कपिल एम्सटरडैम में हैं।

एक सुपर मार्केट में शॉपिंग करते हुए कपिल शर्मा सीसीटीवी में कैप्चर हुए। कपिल शर्मा काफी मोटे हो गए हैं। उनका पेट निकल आया है। तस्वीर देखेंगे मो शाहद आप एक बार में उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। कपिल के बढ़ते वजन को देखकर लग रहा है कि उनका अभी टीवी पर लौटने का कोई प्लान नहीं है।

जबकि उन्होंने कई बार सोशल मीडिय पर कहा है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कपिल शर्मा अपनी मंगेतर गिन्नी चत्राथ के साथ ग्रीस में छुटि्टयां मना रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि कपिल शर्मा जल्द ही दर्शकों के बीच कोई अच्छा शो लेकर वापस लौटेंगे।