भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, 13 सालों से नहीं आई कोई बड़ी हिट फिल्म, नेटवर्थ लगभग 7,790 करोड़ रुपये

बॉलीवुड की दुनिया में कई बड़ी और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस का नाम दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय या प्रियंका चोपड़ा नहीं है? हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, यह खिताब जूही चावला के नाम है। शाहरुख खान के बाद जूही भारत की सबसे अमीर एक्टर्स में से एक बन चुकी हैं।

13 साल से फिल्मों में नहीं कोई बड़ी हिट

90 के दशक में जूही चावला ने बॉलीवुड पर कब्जा जमाया था और उनके नाम कई हिट फिल्में दर्ज हैं। हालांकि, 2000 के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उनकी आखिरी बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म 2012 में आई थी, जिसका नाम ‘सन ऑफ सरदार’ था। इसके बाद उन्होंने केवल कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम किया, जैसे ‘गुलाब गैंग’, ‘चॉक एंड डस्टर’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘शर्माजी नमकीन’ और ‘फ्राइडे नाइट प्लान’, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म सुपरहिट साबित नहीं हुई।
जूही चावला की कुल संपत्ति

जूही चावला की कुल नेटवर्थ लगभग 7,790 करोड़ रुपये (करीब 880 मिलियन डॉलर) बताई गई है। यह कमाई उन्होंने फिल्मों से नहीं, बल्कि बिजनेस और निवेशों के जरिए हासिल की है। उनके पति जय मेहता के बिजनेस इंटरेस्ट्स, रेड चिलीज़ प्रोडक्शन हाउस और कोलकाता नाइट राइडर्स में हिस्सेदारी ने उनकी संपत्ति को कई गुना बढ़ा दिया है।

दूसरे नंबर पर ऐश्वर्या राय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन भारत की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर (करीब 880 करोड़ रुपये) से अधिक है। अगर उनकी संपत्ति की तुलना जूही चावला से की जाए तो जूही की कुल संपत्ति ऐश्वर्या की तुलना में लगभग 9 गुना अधिक है।