Jeremy Renner हेल्थ अपडेट: अस्पताल से साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे कई चोट के निशान

हॉलीवुड के फेमस एवेंजर्स एक्टर 51 साल के जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) कुछ दिन पहले ही अमेरिका में आए तूफान में भयंकर हादसे का शिकार हुए थे। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। अब उनकी हालत में सुधार है। इस बात की जानकरी खुद एक्टर ने अपनी सोशल पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। जेरेमी ने अपनी एक फोटो शेयर कर बताया कि अब वो पहले से ठीक हैं। उनकी सेहत में सुधार है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है।

जेरेमी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा - सभी की दुआओं का शुक्रिया।मेरी हालत इतनी बिगड़ी हुई है कि मैं कुछ लिख नहीं सकता। लेकिन मेरा प्यार हमेशा आपके लिए है।

फोटो में उनकी गंभीर स्थिति को साफ देखा सकता है। उन्हें ड्रिप लगी हुई है, वहीं चेहरे पर चोट के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं। जेरेमी की आंखों के पास चोट से पड़े खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल की बेड पर लेटे जेरेमी ने फोटो शेयर कर फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी और साथ ही दुआओं के लिए थैंक्यू कहा।

ऐसे हुए हादसे का शिकार

न्यू ईयर की रात आए बर्फीले तूफान से जमी बर्फ को जेरेमी हटा रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए। उन्हें इतनी गंभीर चोटें आई कि एयरलिफ्ट कर उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जेरेमी की हालत तभी से गंभीर बनी हुई थी। बीते दिन एक्टर की सर्जरी की गई। जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।