फैन ने सेल्फी के बहाने की ऐसी हरकत, बड़ी सादगी ने जान्हवी ने हैंडल की सिचुएशन; वीडियो वायरल

जान्हवी कपूर के फैंस उनकी आने वाली फिल्म परम सुंदरी को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जान्हवी एक फीमेल फैन की सेल्फी की रिक्वेस्ट पूरी करती दिख रही हैं। जान्हवी मास्क पहनकर पोज दे रही थीं, तभी फैन ने अचानक उनका मास्क छूकर हटाने की कोशिश की। लेकिन जान्हवी ने शांति बनाए रखी और विनम्रता से खुद मास्क नीचे कर फोटो खिंचवाई।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने फैन के इस व्यवहार को गलत बताया और इसे निजी सीमा का उल्लंघन कहा।

अब बात करें परम सुंदरी की, तो इस फिल्म की केरल शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

पिछले महीने, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग रैपअप की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें पूरी टीम नजर आई। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, केरल में शानदार शेड्यूल पूरा किया। खूबसूरत नज़ारे, बेहतरीन एनर्जी और ढेर सारी यादें!

फिल्म की कहानी

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम और जान्हवी कपूर सुंदरी के किरदार में नजर आएंगे। केरल के खूबसूरत बैकवॉटर्स में फिल्माई गई यह रोमांटिक कॉमेडी हंसी, मस्ती और मजेदार ट्विस्ट से भरपूर होगी। फिल्म में एक अनोखी लव स्टोरी दिखाई जाएगी, जहां उत्तर भारत का एक लड़का दक्षिण की सुंदरी से टकरा जाता है और दोनों की दुनिया बदल जाती है।
जान्हवी की पिछली फिल्म

जान्हवी कपूर इससे पहले देवारा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई थीं। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म थी। देवारा: पार्ट 1 की कहानी एक तटीय गांव के मुखिया देवारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दुश्मन भैरा से भिड़ जाता है। यह लड़ाई लाल सागर के जरिए हो रही हथियारों की तस्करी को लेकर होती है। सितंबर 2024 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में थे। इसके अलावा, प्रकाश राज, श्रीकांत, मुरली शर्मा, अभिमन्यु सिंह, अजय और नरैन भी फिल्म का हिस्सा थे।