दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ का निकला दम, फिल्म की कमाई में आई गिरावट

सनी देओल, जिन्होंने 'गदर 2' में अपनी दमदार अदाकारी से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, अब एक और मसाला एंटरटेनर फिल्म ‘जाट’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह दर्शकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। शुरुआती अनुमानों की तुलना में फिल्म की ओपनिंग काफी कमजोर रही। Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक, 'जाट' ने रिलीज के दो दिनों में भारत में कुल ₹16.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसमें हल्की गिरावट देखने को मिली।

पहले दो दिनों की कमाई इस प्रकार रही:

पहला दिन: ₹9.5 करोड़
दूसरा दिन: ₹7 करोड़
कुल: ₹16.5 करोड़

अब उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार बढ़ेगी और कलेक्शन में सुधार होगा।

शुक्रवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी रही 11.19%, जिसमें सुबह के शो सबसे कमजोर और रात के शो सबसे बेहतर रहे:


सुबह: 5.44%
दोपहर: 10.97%
शाम: 10.89%
रात: 17.46%

सनी देओल की टॉप हिंदी नेट कलेक्शन वाली फिल्में

फिल्म का नाम - हिंदी नेट कलेक्शन

गदर 2 - ₹ 525.7 करोड़
गदर: एक प्रेम कथा -₹ 76.65 करोड़
यमला पगला दीवाना - ₹ 55.12 करोड़
बॉर्डर - ₹ 39.3 करोड़
यमला पगला दीवाना 2 - ₹ 33.97 करोड़
सिंह साब द ग्रेट - ₹ 26.44 करोड़
द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई - ₹ 26.05 करोड़
इंडियन - ₹ 24.09 करोड़
अपने - ₹ 21.9 करोड़
जिद्दी - ₹ 18.25 करोड़

इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी एक सुदूर तटीय गांव की है, जहां रानातुंगा नाम का एक क्रूर अपराधी भय और हिंसा से शासन करता है। तभी एक रहस्यमयी बाहरी व्यक्ति उसकी सत्ता को चुनौती देता है और गांववालों की पीड़ा को उजागर करता है।