Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: हाथ जोड़कर आनंद पीरामल ने किया दुल्हन ईशा का स्वागत, देखे तस्वीरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की सुपुत्री ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी (Isha Ambani-Anand Piramal Wedding) बुधवार को मुंबई में संपन्न हुई। इस शादी में बिजनेस, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के कई दिग्गज वर वधू को ढेर सारा आशीर्वाद देने पहुंचे। इस शादी के लिए मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

इस हाईप्रोफाइल शादी की सबसे खास बात यह सेलेब्स नहीं बल्कि वह छोटा सा पल था जिसने वह मौजूद कभी को भावुक कर दिया। जब ईशा दुल्हन बनकर शादी के मंडप में दाखिल हुईं तो आनंद ने दोनों हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। ईशा ने भी उनके जुड़े हुए हाथों को अपनी हथेली में थाम लिया।

इस शादी में दो न्यूली मैरिड कपल भी शरीक हुए। जी हां निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी में हिस्सा लिया तो वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का जलवा भी देखने लायक था।

करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा के साथ ईशा अंबानी की शादी में शामिल हुईं।

बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी शामिल हुए। ऐश्वर्या ने इस शादी के लिए पारंपरिक लाल साड़ी पहनी।

बेटे अर्जुन के साथ शादी में शामिल हुए सचिन और अंजलि तेंदुलकर

पत्नी गीता बसरा के साथ शादी में शामिल हुए हरभजन सिंह

पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे आमिर खान

बता दे, प्री-वेडिंग रस्में राजस्थान के उदयपुर में हुई थीं। इन रस्मों में पारिवारिक मेहमानों के साथ लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। इस संगीत सेरेमनी को खास बनाने के लिए अभिषेक और ऐश्वर्या ने लंबे समय बाद मंच साझा किया, फिल्मों में साथ नज़र न आने वाले शाहरुख और आमिर भी यहां साथ नज़र आए।

समारोह में बॉलीवुड से शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन सलमान खान, ऐश्वर्या राय पहुंचे। साथ ही ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी ही फिल्म 'गुरु' के गाने 'तेरे बिना' पर परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए।