जन्मदिन के मौके पर फैंस देख रहे हैं मौनी रॉय की ये बोल्ड तस्वीरें, तेजी से हो रही वायरल

अपनी दिलकश अदाओं और बोल्ड अंदाज से बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय किसी को भी दीवाना बना देती हैं। उनका हर अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लेता है। मौनी रॉय (Mouni Roy) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय की हॉट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर मौनी का हुस्न लोगों की नींदे उड़ा रहा है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

28 सितंबर साल 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पैदा हुईं मौनी रॉय आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने टीवी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) रिलीज हुई है जिसमें उनके किरदार 'जुनून' को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

खूबसूरती के साथ-साथ मौनी रॉय अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो कभी भी अपने कर्वी और परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करने से नहीं कतरातीं।