प्रियंका चोपड़ा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

अगर आप यह सोच रहे है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बनने वाली है तो ऐसा नहीं है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) के बड़े भाई और प्रियंका के जेठ जो जोनस (Joe Jonas) और उनकी सोफी टर्नर (Sophie Turner) माता-पिता बनने वाले हैं। हॉलीवुड के एंटरटेनमेंट चैनल ई न्यूज की मानी जाए तो सोफी और जो अपने पहले बच्चे के मां-बाप बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी एक खबर की पुष्टि कपल ने नहीं की है। सूत्रों की माने तो सोफी टर्नर 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि ये अभी बहुत जल्दी है लेकिन जो और सोफी इस खबर से बहुत उत्साहित हैं। दोनों ने अपने परिवारों को भी बच्चे के आने की खबर दे दी है और सभी इन खबर से बेहद खुश हैं।

आपको बता दे, निक और उनके दो बड़े भाई जो जोनस और केविन जोनस साथ मिलकर म्यूजिक बैंड जोनस ब्रदर्स में काम करते हैं।

बता दें कि फिलहाल जोनस ब्रदर्स का हैप्पीनेस बिगिन्स टूर चल रहा है। जोनस परिवार फिलहाल इस म्यूजिक टूर के चलते यूरोप में हैं। जो और सोफी को पिछली बार साथ में ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 के दौरान देखा गया था। इस अवॉर्ड शो में जो ने निक और केविन के साथ मिलकर अपना नया गाना What A Man Gotta Do परफॉर्म किया था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं।

आपको बता दे, लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जो जोनस और सोफी टर्नर ने मई 2019 में लास वेगस में चोरी चुप्पे शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में धूमधाम से शादी की थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोगों को शामिल किया गया था।