मैगजीन के लिए ऐक्ट्रेस Demi Moore ने दिए न्यूड पोज, इंटरव्यू में कहा - 15 साल की उम्र में हुआ था मेरा रेप

हॉलिवुड ऐक्ट्रेस डेमी मूर (Demi Moore) ने Harper’s Bazaar मैगजीन के अक्टूबर एडिशन के कवर पेज के लिए न्यूड पोज दिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने संस्मरण 'इनसाइड आउट' में अपने निजी जीवन के बारे में कई चौकाने वाले खुलासे किए है। उन्होंने खुलासा किया कि 15 साल की उम्र में उनके साथ दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने ये बाद द न्यू यॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भी बताई है।

टाइम्स के मुताबिक, डेमी मूर ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए संस्मरण में बताया है कि केवल 15 साल की उम्र में उनके साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके एक साल बाद ही मूर ने अपनी मां का घर छोड़ दिया। मूर ने बताया है कि उनका परिवार साउथ कैलिफोर्निया में बसने से पहले ग्रामीण इलाके में रहा करता था।

मूर ने ब्रूस विलिस, फ्रेडी मूर और ऐस्टन कुचर से हुई तीनों शादियों और रिलेशनशिप के बारे में भी चर्चा की है। मूर और विलिस के 3 बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि जब वह कुचर को डेट कर रही थीं तब उनका मिसकैरेज हो गया था। ऐस्टन कुचर पर उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वह उनके अलावा अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध में थे। बता दें कि जब डेमी का मिसकैरेज हुआ था तब वह 42 साल की जबकि ऐस्टन तब केवल 27 साल के थे।