Holi Songs : होली के वो खास गाने... जिनके बिना फीका है यह त्यौहार

होली का त्यौहार यानि मस्ती का त्यौहार.. जिसमें होता है प्यार अच्छा खाना और अच्छा गाना। जी हां... यही तो पहचान है होली की। ये रंगों का पर्व तो है ही साथ ही इसमें होती है खूब मस्ती और खूब धमाल वो भी गानों की थाप पर। होली इस बार 21 मार्च, 2019 को है। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। 20 मार्च को होलिका दहन से अगले दिन होली खेली जाएगी। होली का मतलब केवल एक दूसरे को रंग लगाना ही नहीं है बल्कि ये पर्व है नाच गाकर खूब जश्न मनाने का है। लिहाज़ा आप भी ढूंढ रहे होंगे होली के वो खास गाने जो होली की खुशियों को दुगना कर देंगे। तो ऐसे खास गाने हम आपके लिए लाए हैं...

- जोगी जी...

नदियां के पार मूवी के इस गाने को होली स्पेशल ट्रैक में शामिल नहीं किया तो फिर क्या किया। ये एवरग्रीन होली स्पेशल गाना जब आप बजाएंगे तो ठुमके बिना कोई नहीं रह पाएगा।

- आज ना छोड़ेंगे..

राजेश खन्ना और आशा पारेश पर फिल्माया गया ये होली स्पेशल सॉन्ग सभी का पसंदीदा है। होली के मौके पर इस गाने पर खूब डांस कर सकते हैं।

- अरे जा रे हट नटखट..

ये बेहद पुरानी नवरंग मूवी का बेहद पुराना गाना है जो होली के मौके पर जरूर बजाया ही जाता है। इस गाने को सुनकर वाकई महसूस होता है ओल्ड इज़ गोल्ड।

- होली आई रे कन्हाई...

मदर इंडिया फिल्म एक एपिक मूवी है। और इस फिल्म का ये होली गाना हर बार होली सेलिब्रेशन में चार चांद लगाता है। अगर पुराने गाने सुनने के हैं शौकीन तो इस गाने को ज़रूर सुनें।

17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है ‘राजनीति में रंगाइल’

वही इन पुराने गानों के अलावा कुछ भोजपुरी गानों ने भी धूम मचा रखी है इन दोनों दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली का होली के मौके पर जारी हुआ एक गीत यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस होली गीत वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी गीत ‘राजनीति में रंगाइल’ के जरिए लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जबरदस्त बॉन्डिंग इस भोजपुरी वीडियो में देखने को मिल रही है। इस वीडियो की शुरुआत में निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपने दोस्तों के साथ होली खेलना शुरू करते हैं, तभी एक चर्चित नेता की गाड़ी का काफिल वहां आ जाता है और सभी उनके जाने का इंतजार करने लग जाते हैं। नेता के जाने के बाद निरहुआ फिर से आम्रपाली दुबे को रंग लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर से एक महिला नेता वहां आ जाती है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की होली में इस तरह फिर से खलल पड़ जाता है। महिला नेता के जाने के बाद निरहुआ इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और अपने अन्य साथियों के साथ होली खेलने लग जाते हैं। होली के मौके पर आए इस भोजपुरी गीत का शीर्षक भी ‘राजनीति में रंगाइल’ रखा गया है।