हिना खान को प्यार में नहीं मिला धोखा, न हुआ रॉकी से ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने पब्लिसिटी के लिए रचा 'षड़यंत्र'!

प्रमोशनकी आड़ में हिना खान ने फैंस के इमोशंस से खिलवाड़ किया है। दरअसल, हिना खान ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा जिससे ये कयास लगने लगे कि हिना खान और रॉकी जायसवाल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालाकि, अब इस बात का खुलासा हो गया है कि हिना खान की क्रिप्टिक पोस्ट सिर्फ एक प्रमोशन था और दोनों आज भी एक साथ हैं।

हिना खान ने ये सब अपने नए प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया था। उनकी नई सीरीज आ रही है जिसका टीजर रिलीज हुआ है। सीरीज का नाम है 'षड़यंत्र', जिसमें कई राज बेनकाब होंगे, धोखे का सच सामने आएगा। टीजर को हिना खान के अलावा उनके बॉयफ्रेंड ने भी शेयर किया है। इस सीरीज में हिना झूठ और फरेब के जाल में फंसी हैं। आखिर इस षडयंत्र को किसने रचा है उसका खुलासा सीरीज में होगा।

इस मर्डर मिस्ट्री को प्रमोट करने के लिएहिना ने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था। सीरीज में हिना खान के साथ कुणाल रॉय कपूर, चंदन रॉय सान्याल नजर आएंगे। इस टीजर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हिना ने लिखा है- धोखा ही एकमात्र सच है जो टिका रहता है। येवहीलाइन है जो हिना ने बीती रात इंस्टा स्टोरी पर लिखी थी। इसी पोस्ट को पढ़कर लोगों ने उनके और रॉकी के ब्रेकअप की अटकलें लगाई थीं।

दूसरे पोस्ट में हिना ने रिलेशनशिप पर लिखा था- जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना ना भूलें। कभी-कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है। हिना की ये पोस्ट देख फैंस काफी परेशान हो गए थे और हिना के लिए चिंतित होने लगे।