हिमांशी खुराना ने कोरोना से जीती जंग, फोटो शेयर कर बताया हाल

'पंजाब की ऐश्वर्या राय' के नाम से महशूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने कोरोना को मात दे दी है। लाखों फैंस की दुआओं का असर हुआ और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गईं हैं। हिमांशी को 29 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। एक्ट्रेस की स्थिति अचानक से काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। तेज बुखार से लेकर ऑक्सीजन लेवल कम तक, हिमांशी को काफी तकलीफ हो रही थी। उन्हें लुधियाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब करीब 1 हफ्ते बाद गायिका को हॉस्पिटल से आखिरकार छुट्टी मिल गई।
कोरोना निगेटिव हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वे अब ठीक हैं। उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है। हिमांशी के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर ईश्वर का शुक्रिया कर रहे हैं। एक्ट्रेस की टीम के सदस्य ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। मालूम हो कि हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात शेयर की थी।

उन्होंने तब बताया था- 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने हर तरह की सावधनी बरती थी। जैसा आप सभी को पता है कि मै हाल ही में एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं और वहां काफी भीड़ थी, इसलिए मैंने सोचा कि शूटिंग पर जाने से पहले अपना टेस्ट करवा लूं। जो लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं उन्हें मैं कहना चाहती हूं कि वह भी खुद का कोरोना टेस्ट करा लें। आगे आने वाली रैली में सावधानियां बरतें। न भूलें कि हम महामारी से जूझ रहे हैं, इसलिए अपना ख्याल रखें।'हिमांशी ने 26 सितंबर को कोरोना होने के बाद उन्होंने अपने आप को होम क्वारंटाइन किया था। हालांकि, कोरोना होने के तीन दिन बाद हिमांशी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उनके शरीर का तापमान 105 तक पहुंच गया था और उनके शरीर की ऑक्सीजन मात्रा भी काफी काम हो गई थी। इसी के बाद उन्हें लुधियाना (पंजाब) के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिमांशी की वजह से बढ़ी थी टेंशन

अब हिमांशी का कोरोना पॉजिटिव निकलना सभी के लिए चिंता का सबब इसलिए बन गया था क्योंकि उन्होंने पंजाब के किसानों संग विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए थे। ऐसे में उनका कोरोना पॉजिटिव निकलना सभी को खतरे में डाल गया था। लेकिन अब जब वे निगेटिव आ गई हैं, तो सभी ने चैन की सांस ली है।