गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया ये हरियाणवी गाना, यूट्यूब पर मिले 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज

बॉलीवुड के अलावा यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर भोजपुरी, हरियाणवी और पंजाबी गानें ही छाए रहते है। ऐसे में इन दिनों एक हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला गाना था। यू-ट्यूब पर इस गाने को 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह एक भक्ति गाना है इसके बावजूद इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने का नाम है... 'ले फोटू ले'। इस गाने को राजस्थानी सिंगर नीलू रंगीली ने गाया है। इस गाने को गोरी नगौरी और कुमार गौरव पर फिल्माया गया है।

इस गाने पर गोरी नागोरी का डांस काफी पसंद किया जा रहा है। इनका डांस काफी एनर्जेटिक है। साथ ही गाने का म्यूजिक भी जिकजैक वाला है। यही कारण है कि शादी-पार्टियों में यह गाना प्रमुखता से प्ले किया जाता है।