दुल्हन बनी सपना चौधरी, किया जमकर डांस, देखे वीडियो

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस मूव्स (Sapna Chaudhary Dance moves) का आज हर कोई दीवाना है. कुछ समय पहले तक सपना केवल स्टेज शो करती थीं और केवल हरियाणा- पंजाब तक जानी जाती थीं लेकिन अब वो देश ही नहीं विदेश में भी लोगों की दिलों की धड़कन बन गई है। उन्होंने जो भी मुकाम हासिल किया है वो अपने दम पर किया है। सपना के देशभर में करोड़ों फैंस हैं।

सपना के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर देखे और पसंद किए जाते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो एलबम काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। इस गाने में सपना नई नवेली दुल्हन हैं। उनका यह गाना 'मेरा चांद' काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।