Ganesh Chaturthi 2018 : देवोलीना भट्टाचार्य ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन, दिया इकोफ्रेंडली गणेशोत्सव का सन्देश, देखे वीडियो

गणेशोत्सव के दिनों में आमजन से लेकर कई बड़ी हस्तियाँ भी अपने घरों में गणपति जी की स्थापना करते हैं और विधिविधान से पूजन के बाद उनका विसर्जन करते हैं। इसमें टीवी सेलेब्रिटीज भी पीछे नहीं हैं। आज हम बात कर रहे हैं टीवी सेलेब्रिटी देवोलीना भट्टाचार्य की, जो कि अपने किरदार "गोपी बहु" से काफी प्रसिद्द हुई हैं। इन्होनें भी गणपति बप्पा का अपने घर पर आगमन किया था और पूरे जोश एवं उमंग के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए इकोफ्रेंडली गणेशोत्सव का सन्देश दिया। तो आइये देखते हैं इनके गणपति विसर्जन का विडियो।