Ganesh Chaturthi 2018 : विवेक ओबरॉय के घर से हुई गणपति की विदाई, देखें वीडियो

गणेशोत्सव को समाप्त होने में अब दो ही दिन बचे हैं। 23 सितम्बर के दिन पूरे देशभर में गणपति जी का विसर्जन किया जाएगा। हांलाकि इससे पहले भी गणपति जी को विदाई दी जाती हैं। हर बार की ही तरह इस बार भी बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी ने अपने घरों में गणपति जी की स्थापना की थी और कईयों ने गणपति जी को विदा करके उनका विसर्जन भी कर दिया। इसी में एक नाम शामिल हैं विवेक ओबरॉय के घर के गणपति जी का। जी हाँ, विवेक ओबरॉय के पिता सुरेश ओबरॉय ने पूरे विधिविधान के साथ गणपति जी को विदा किया। आज हम आपके लिए विवेक ओबरॉय के घर पर गणपति जी को विदा करने के विडियो लेकर आए हैं। तो आइये देखते हैं...