संभावना सेठ ने गणपति विसर्जन पर किया 'नागिन डांस', वीडियो हुआ वायरल

गणेशोत्सव के मौके पर हर कोई गणपति जी की भक्ति करता हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करता हैं। इसके लिए ही घरों में गणपति जी की स्थापना की जाती है और रोज पूजन करने के बाद विधिपूर्वक गणेश जी का विसर्जन कर दिया जाता हैं। बॉलीवुड Bollywood से लेकर भोजपुरी सिनेमा Bhojpuri Cinema तक के सितारे गणपति को घर लाने के बाद अब विसर्जन कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर गणपति बप्पा की फोटो भी साझा की थीं। लेकिन भोजपुरी Bhojpuri एक्ट्रेस और बिग बॉस Bigg Boss में तहलका मचा चुकीं संभावना सेठ Sambhavna Seth ने भी गणेश भगवान को स्थापित किया और अब गणेश विसर्जन का उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। संभावना सेठ दिनेश लाल यादव निरहुआ Dinesh Lal Yadav Nirahua की फिल्म 'हीरो वर्दीवाला' में भी नजर आएंगी। संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है और लिखा हैः गणपति बप्पा मोरया... संभावना सेठ ने यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है और गणपति विसर्जन का पूरा वीडियो उस पर डाला है। इस वीडियो में संभावना सेठ जमकर डांस कर रही हैं। संभावना सेठ खूब धमाल डांस कर रही हैं, और सबसे मजेदार तो उनका जीभ निकालकर नागिन डांस है। वह इस मौके का भरपूर लुत्फ ले रही हैं, और गणेश उत्सव के माहौल को और खुशनुमा बना रही हैं।

संभावना सेठ भोजपुरी फिल्मों सक्रिय हैं, और अपने स्पेशल डांस नंबर्स में समय-समय पर धमाल भी मचाती रही हैं। संभावना सेठ ने करियर की शुरुआत 'पागलपन' फिल्म से की थी। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन '36 चाइना टाउन' के सुपरहिट गाने 'आशिकी में तेरी' ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। अपने तीखे तेवरों के लिए फेमस संभावना सेठ ने 'बिग बॉस 2' में भी धमाकेदार अंदाज दिखाया था। बिग बॉस में उनकी पारी काफी सफल रही थी। संभावना 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी है और बॉलीवुड तथा भोजपुरी 250 से ज्यादा गानों में नजर आ चुकी हैं।