जब भारतीय हसीनाओं को दिल दे बैठ ये मशहूर विदेशी क्रिकेटर

भारतीय लड़कियों में जो बात है वो शायद कहीं और नहीं। फिर बात खूबसूरती की हो या फिर सादगी। संस्कार की हो या फिर लाइफ स्टाइल की। हर मामले में भारतीय लड़कियां सबसे आगे हैं। यही कारण है कि दुनियाभर में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। दूसरा फैंस भी हॉलीवुड फिल्में देखने के बाद भी बॉलीवुड हीरोइन के ही दीवाने होते हैं। इसी तरह क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता तो बेहद पुराना है ग्लैमर और खेल जगत कई बार आमने सामने हुए। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कुछ लव स्टोरी ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपना रास्ता सात-समुंदर पार जाकर बनाया। दरअसल विदेश के कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जिनका दिल भारतीय लड़कियों के लिए धड़का और उन्होंने शादी भी कर ली। प्यार किसी सरहद को नहीं देखता। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब विदेशी खिलाड़ी हिंदुस्तान की लड़की के साथ प्यार में पड़ गए। हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दिल भारतीय हसीनाओं पर आ गया था।

* शॉन टेट :
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शॉन टेट ने इंडियन रैम्प मॉडल माशूम से 12 जून, 2014 को शादी की थी। शादी से पहले ये कपल करीब चार साल तक रिलेशनशिप में था। शादी से एक साल पहले शॉन और माशूम पेरिस में छुट्टियां मनाने गए थे और यहीं इन्होंने एक होने का फैसला किया था। ये शादी मुंबई में हुई और इसमें शॉन टेट के कई ऑस्ट्रेलियाई फ्रेंड्स शामिल हुए थे।

* मुथैया मुरलीधरन :
श्रीलंका के सफल फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने चेन्नई की मधीमलार राममूर्ति से वर्ष 2005 में शादी की। मधीमलार, मलार हॉस्पिटल्स के स्वर्गीय डॉ। एस राममूर्ति और उनकी पत्नी डॉ। नित्या राममूर्ति की बेटी हैं। मुथैया और मधीमलार का एक बेटा भी है, जिसका नाम है नरेन।

* शोएब मलिक :
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की। अप्रैल 2010 में शोएब और सानिया शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी हैदराबाद के एक होटल में हुई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें भी हुई थी।

* मोहसिन खान :
पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज मोहसिन खान और बॉलीवुड अदाकारा रीना रॉय की प्रेम कहानी भी इन जोड़ियों की तरह ही है। मोहसिन खान भारत दौरे पर आए थे, जहां रीना रॉय से नैना लड़े और फिर 1983 में दोनों ने शादी कर ली, हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है।

*सर विवियन रिचर्ड्स :
बॉलीवुड जगत की फेमस अदाकारा नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ प्रेम संबंधों के चलते चर्चा में बनी रही। उन्होंने बिना शादी किए ही बेटी मसाबा को जन्म दिया था। मसाबा का नाम फेमस फैशन डिजाइनर्स में लिया जाता है।