Flashback 2018 : बॉलीवुड बेबीज के नाम रहा साल 2018, इन स्टार्स के घर गूंजी किलकारियां

बॉलीवुड का यह साल बेबीज के नाम रहा। जहा शाहिद कपूर के यहां जैन कपूर ने जन्म लिया वही सनी लियोनी की जिंदगी में सरोगेसी से जुड़वां बेटों ने एंट्री ली तो वही नेहा धूप‍िया बेटी की माँ बनी।

ये साल शाहिद कपूर के लिए बेहद खास रहा। न सिर्फ करियर में बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी बहुत बदलाव आया है। इसी साल सितम्बर में वो दूसरी बार पापा बने। पत्नी मीरा ने 5 सितम्बर को बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम पूरे परिवार ने जैन कपूर रखा। इससे पहले शाहिद और मीरा एक बेटी मिशा के मम्मी-पापा हैं। लेकिन जैन के आने इनका परिवार पूरा हो गया है।

सनी लियोन अब तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं। सनी ने साल के शुरुआती महीनों में अपने जुड़वां बेटों - एशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के दुन‍िया में आने का ऐलान क‍िया था। सनी ने कहा था कि- इस बात को लेकर कोई भी कंफ्यूजन नहीं है कि अशर और नोआ हमारे बायोलॉजि‍कल बच्चे हैं। हमारे परिवार को पूरा करने के लिए हमने बहुत साल पहले लिए सरोगेसी का सहारा लिया और अब जाकर ये सपना पूरा हुआ। मैं बहुत खुश हूं। वहीं सनी और उनके पत‍ि डेन‍ियल ने पहले एक बेटी निशा को गोद ल‍िया था।

नेहा धूप‍िया और अंगद बेदी के घर इस साल मेहर आई है। दोनों ने इसी साल शादी की थी और बाद में एक इंटरव्‍यू में खुलासा क‍ि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्‍नेंट थीं।

वहीं फ‍िल्‍म पाप की एक्‍ट्रेस उद‍िता गोस्‍वामी और आश‍िकी फेम डायरेक्‍टर मोह‍ित सूरी के घर भी बेटे का जन्‍म हुआ। इससे पहले दोनों की एक बेटी भी है।

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्‍नी दीप्ति के घर इस साल नन्‍ही परी आई है, जिससे उनकी खुशियां दोगुनी हो गई। उनकी यह बच्‍ची शादी के 14 साल बाद सरोगेसी से पैदा हुई है। उनकी बेटी का जन्‍म 4 मई को हुआ था।