खतरों के ख‍िलाड़ी 10 में नजर आएंगे ये चेहरे, करण पटेल समेत मराठी एक्ट्रेस अमृता खनविलकर स्टंट करती आएंगी नजर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi Season 10) की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होगी और एक महीने से ज्यादा तक चलेगी। इसी के साथ ये चर्चा भी जोरों पर है कि खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट के तौर पर कौन कौन से सेलेब्स होंगे। इस बार शो का सेट बुल्गारिया में रखा गया है। शो के सभी 10 प्रतिभागियों के नाम सामने आ गए हैं। स्पॉटबॉय ने एक र‍िपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में स्पॉटबाय ने 10 सेलेब्स के नाम का खुलासा करने का दावा किया है।

टीवी के सुपरस्टार करण पटेल (Karan Patel) का नाम लंबे वक्त से चर्चा में है कि वो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। इन द‍िनों वो अपने शो ये है मोहब्बतें से भी गायब चल रहे हैं, ज‍िसकी वजह खतरों के खिलाड़ी में जाना है।

नाग‍िन में अदा खान (Adaa Khan) को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब अदा खान खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने जा रही हैं। इस बात की पुष्टि खुद एक्ट्रेस ने करी है। टाइम्स ऑफ इंडिया को इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा 'हां मैं खतरों के खिलाड़ी में भाग ले रही हूं और ये मेरा पहला रियलिटी शो होने वाला है। मैं अपने आप को चैलेंज करना चाहती थी।'

टीवी एंकर, एक्टर बलराज स्याल (Balraj Syal) इस बार खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा लेने जा रहे हैं।

मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अमृता खनविलकर (Amruta Khanvilkar) खतरों की खिलाड़ी में स्टंट करती नजर आएंगी। उन्हें फिल्म राजी, सत्यमेव जयते, गोलमाल जैसी फिल्मों में देखा गया है। इसके अलावा उन्हें मराठी फिल्मों में देखा दया है।

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कन्टेस्टेंट कर‍िश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इस बार खतरों के खिलाड़ी में शामिल होंगी। कर‍िश्मा सोशल मीड‍िया पर अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहती हैं। खतरों के खिलाड़ी में भी कर‍िश्मा का ग्लैमर देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे (Dharmesh Yelande) पहली बार किसी र‍ियल‍िटी शो में नजर आने जा रहे हैं। हालांकि धर्मेश येलांदे ने इस बारे में कोई ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट नहीं की है। सूत्रों की मानें तो फिलहाल धर्मेश येलांदे के पास कुछ और कमिटमेंट्स हैं और वो कोशिश कर रहे हैं उन कमिटमेंट्स के बीच इस शो में भाग लेने का। धर्मेश फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आएंगे।

मशहूर आरजे मलिश्का (RJ Malishka) भी इस बार खतरों के खिलाड़ी का ह‍िस्सा बन सकती हैं। मलिश्का को इससे पहले डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी देखा गया था। उन्हें शौहरत अपने शो मॉर्निंग नंबर वन विद मलिश्का से मिली है।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को शो का हिस्सा हैं। उन्हें फिल्म ससुरा पैसा वाला, साती और रानी नंबर 786 के लिए जाना जाता है। पहले खबरें थी कि वो इस बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब घर के अंदर नहीं बल्की हवा में एक्शन करती नजर आएंगी।

टीवी एक्टर श‍िव‍िन नारंग खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं। श‍िव‍िन को शो 'एक वीर की अरदास- वीरा' के ल‍िए जाना जाता है।

स्वरागिनी सीरियल की रागिनी के बाद शो पहरेदार पिया की में नजर आईं तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने जा रही हैं।