फरीदा जलाल की मौत की खबर,जाने क्या हैं सच

बीते रात से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की जानीमानी कलाकार फरीदा जी की मौत की खबर अफवाह बन कर फेल गई। लोग उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धाजली तक देने लगे। एक बारगी तो यह खबर सुनकर हर कोई सकते में आ गया। बाद में इस खबर को पुख्ता करने के लिए फरीदा जी के घर पर फोन किया गया तो पता चला की पूरी खबर ही झूठी है। फरीदा जी ने खुद फोन पर इसकी जानकारी दी और ये भी बताया की इस खबर के बाद उनके फोन की घण्टी लगातार बज रही है।