डीप नेक सॉटन ड्रेस में सामने आया ईशा का सेक्सी अवतार, रैंप पर बिखेरा जलवा; देखें वीडियो

सुर्खियों में कैसे रहना है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बखूबी जानती है। इसलिए तो एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ईशा गुप्ता का इंस्टाग्राम अकाउंट सुपर हॉट तस्वीरें और वीडियो से भरा हुआ है। इसके अलावा ईशा अपने वर्कआउट वीडियोज भी पोस्ट करती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने एक लॉन्जरी शो के लिए मुंबई में रैंप वॉक किया। रैप वॉक के लिए ईशा गुप्ता ने एक सॉटन की ब्लैक स्लिट ड्रेस पहनी थी। इस बात में कोई शक नहीं है कि ईशा रैंप वॉक करती हुई बला की खूबसूरत दिख रही थीं। इस डीप नेक सॉटन ड्रेस में ईशा की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उनका परफेक्ट फिगर किसी की भी रातों की नींद उड़ा सकता है। रैप वॉक के वक्त ईशा की अदाओं ने सबको दीवाना बना लिया था। सोशल मीडिया पर ईशा के फैंस उनके नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वर्कआउट वीडियो से हुआ विवाद

ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट की थी, जिसपर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, ईशा के वर्कआउट वीडियो में एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड में भगवान शिव का भजन लगाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को इसके लिए खूब ट्रोल किया गया। बात कें ईशा के वर्कफ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें बॉबी देओल के साथ वेब सीरीज 'आश्रम 3' में 'सोनिया' के रोल में देखा गया था।