अवॉर्ड शो में कातिलाना अंदाज में पहुंची ईशा गुप्ता, देखे तस्वीरे #PHOTOS

ब्रांड विज़न अवॉर्ड्स 2017-2018 का आयोजन हाल ही में मुंबई में किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। इवेंट के दौरान सबको एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी अवार्डस के साथ सम्मानित किया गया।

इस इवेंट में ईशा गुप्ता, सुनिल ग्रोवर, स्वरा भास्कर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, वाणी कपूर अन्य सितारों ने शिरकत की। वैसे हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई इवेंट और अवॉर्ड फंक्शन करवाए जाते हैं। जहां पर स्टार्स अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के साथ रेड कार्पेट पर उतरते हैं। वैसे कोई इवेंट हो यां फिर अवॉर्ड फंक्शन सभी स्टार्स एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करते हैं।

अवॉर्ड शो में शामिल हुईं ईशा गुप्ता बेहद बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऑफ शोल्डर हरे रंग की एमेरल्ड गाउन पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके गाउन में फ्रंट कट भी जिसमें से उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे थे। यूं मानों कि उन्होंने अपनी ड्रैस के नीचे ब्रा नहीं पहनी थी। ईशा की इस ड्रेस को डिजाइनर तानिया खनूजा ने डिजाइन किया था। इसके अलावा उन्होंने गले में गहना ज्वैलर्स का नेकलेस पहना था जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। जब वह रेड कार्पेट पर उतरी तो सबकी निगाहें उनके किलर फिगर पर ही टिकी रह गईं। उनका कातिलाना अंदाज फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाला था। हर बार की तरह ईशा की कातिलाना अदाएं देखकर सब हैरान रह गए। अवार्डस के दौरान ईशा और शिल्पा एक दूसरे के साथ बातें करते और तस्वीरें खिंचवाती हुई नजर आईं।