दिवाली पार्टी के लिए ईशा गुप्ता ने पहनी ब्रालेस चोली, डीपनेक से नजरें हटाना हो रहा मुश्किल

बॉलीवुड की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिवाली पार्टी के लिए ऐसा लुक अपनाया जिसके चर्चे अब सब जगह हो रहे है। ईशा ने दिवाली पार्टी के लिए लहंगा चोली तो पहन लिया लेकिन लुक में हॉटनेस का तड़का भी लगा दिया। ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। अब ईशा का यह सुपर बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने लहंगा चोली को पहनकर काउच पर ऐसे-ऐसे पोज दिए कि लोगों का डीपनेक से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। ईशा ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए गले में डायमंड और रेड स्टोन का नेकलेस, कान में बड़े से झुमके और बालों का बन बनाया। ईशा ने इन फोटोज को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- 'दिवाली।'

आपको बता दें, ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस लगातार एक्ट्रेस के लुक की तारीफ भी करते हैं। ईशा आखिरी बार 'आश्रम 3' वेब सीरीज में नजर आई थीं। जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखा गया था।