महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरा की बधाई

नवरात्रि Navratri के अगला दिन विजयादशमी के रूप में मनाया जाता हैं, जिसे भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के लिए जाना जाता हैं। माना जाता है कि आज के दिन की गई किसी भी काम की शुरुआत सफलता ही दिलाती हैं। दशहरा Dussehra के मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स को बधाई दी है। काजोल जहां पारंपरिक ड्रेस में दिखीं, तो वहीं रवीना टंडन को दशहरा गिफ्ट मिलने पर खुशी जताई। फिलहाल इन दिनों बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की वजह से खलबली मची हुई है। कई बड़े स्टार्स पर यौन उत्पीड़न पर आरोप लग चुके हैं। भारत में यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और 'मी टू मूवमेंट' के बीच बॉलीवुड शख्सियतों ने दशहरा के मौके पर लोगों से न केवल बुराई पर अच्छाई को चुनने बल्कि महिलाओं का सम्मान करने का आग्रह किया है जिनकी वह हकदार हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan से लेकर मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने Madhuri Dixit ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए। काजोल ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'दशहरा की मौके पर सभी को बधाई और इंस्टाग्राम पेज के 7 मिलियन होने पर सभी फैन्स को धन्यवाद।' बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दशहरा की बधाई। अच्छाई हमेशा बुराई पर जीतती है। मैं हर किसी की शांति के लिए कामना करता हूं।"

अक्षय कुमार ने कहा, "यह त्योहार आपको हर तरह से सफलता प्रदान करे और आपको खुशी और समृद्धि मिले।"

माधुरी ने लिखा, "बुराई पर अच्छाई की जीत हो, आज और हमेशा।"

अनिल कपूर ने लिखा, "आज सभी बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे हैं।"

जूही चावला ने लिखा, "यह दशहरा चलो अपनी बुराइयों पर जीत हासिल करने का प्रण करते हैं।"

एक्ट्रेस सोनी राजदान ने लिखा, "अगर हम महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते तो हमें दुर्गा की पूजा बंद कर देनी चाहिए।"

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कहा, "दशहरा का शुभ अवसर आपके जीवन में आपके परिवार में खुशी, प्रेम, शांति और समृद्धि लाए। आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं।"

सोफी चौधरी ने लिखा, "'हैशटैग मी टू मूवमेंट', महिलाओं ने समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है।"